मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल होने की बात से रेणुका सिंह ने काटी कन्नी, कहा- खुश हूं कि छत्तीसगढ़ में बन रही है भाजपा सरकार

मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल होने की बात से रेणुका सिंह ने काटी कन्नी, कहा- खुश हूं कि छत्तीसगढ़ में बन रही है भाजपा सरकार

रायपुर। भरतपुर-सोनहर विधानसभा सीट पर जीत हासिल करने के बाद रायपुर पहुंची केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर कहा कि इस बात को मैं नहीं जानती हूं. बस मैं इस बात से खुश हूं कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बन रही है, और कमल फूल छाप का कोई व्यक्ति मुख्यमंत्री का कुर्सी की पर बैठेगा.
सांसद और अब विधायक रेणुका सिंह ने लल्लूराम डॉट कॉम से चर्चा में कहा कि इस चुनाव को जनता ने लड़ा है, और इसलिए लड़ा है क्योंकि पिछले 5 साल कांग्रेस पार्टी केवल मुख्यमंत्री की कुर्सी को बचाने के लिए छत्तीसगढ़ के विकास की भारत सरकार को राशि भेज रही थी, उसका बंदरबाट कर रही थी. 5 सालों में कांग्रेस ने कुछ नहीं किया है, इसलिए जनता ने भाजपा को समर्थन दिया और बंपर जीत हासिल हुई है. उन्होंने कहा कि सरगुजा संभाग में कांग्रेस पार्टी की सरकार के तीन कैबिनेट मंत्री थे. उनके जितने भी विधायक थे, कहीं ना कहीं, किसी न किसी निगम-आयोग-मंडल में अध्यक्ष के रूप में काम कर रहे थे. लेकिन उपलब्धियों की बात हो तो जीरो है. क्योंकि यह पिछले 5 साल में केवल लड़ाई में व्यस्त रहे. कांग्रेस पार्टी के इतने सारे विधायकों ने सरकार होने के बाद भी विकास कार्य छोड़ दीजिए, जनता की जो छोटी-छोटी समस्याएं थी, उन्हें दूर करने का काम नहीं किया. इस वजह से जनता उन्हें हराया है.

Chhattisgarh