पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे धान के अवैध परिवहन पर की गई कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे धान के अवैध परिवहन पर की गई कार्यवाही

आज को पुलिस अधीक्षक महोदय श्री वाय.पी.सिंह(भा. पु. से), जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के निर्देशन मे व उप पुलिस अधीक्षक महोदय श्री ताजेश्वर दीवान के मार्गदर्शन में व थाना प्रभारी उप निरीक्षक संजय मेरवी के कुशल नेतृत्व में थाना कोहका क्षेत्र अंतर्गत अवैध रूप से धान परिवहन करते दिनांक 26/12/24 को ग्राम पौनी थाना धनोरा जिला गढ़चिरौली महाराष्ट्र से हिंद ड्रेडर्स धमतरी छ. ग. जा रही ट्रक क्रमांक CG 08 AW 5211 को रोककर पूछताछ किया गया जिसमें अवैध रूप से धान परिवहन किया जा रहा था। जिसकी सूचना खाद्य विभाग को दिया गया । खाद्य विभाग की टीम और थाना कोहका पुलिस टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही कर ट्रक में 500 बोरा में 200 क्विंटल धान कीमती लगभग 5 लाख 50 हजार रूपये को जप्त कर थाना कोहका में सुरक्षार्थ रखा गया है। संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक संजय मेरावी, सउनि. कार्तिक चंद्रवंशी, प्र.आर 24 परमेश्वर यादव,आर 187 तामेश्वर ठाकुर, आर 181 तरुण नेताम, आर 495 रामचंद्र यादव आर 383 हेमंत साहू आर 233 नरेंद्र ध्रुव का विशेष भूमिका रहा।

Chhattisgarh