बीजेपी संगठन चुनाव को लेकर आज प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे में बड़ी बैठक हुई इस बैठक में भाजपा संगठन चुनाव की समीक्षा की गई
बैठक के बाद केंद्रीय पर्यवेक्षक और सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के 36 जिलों की हमने कार्यकर्ताओं की रायशुमारी के आधार पर चर्चा की है,हर जिलों में बहुत प्रकार के कार्यकर्ता हैं,जातिगत समीकरण के आधार पर, पूर्व पदाधिकारी के आधार पर,
जिला अध्यक्षों का चयन किया जाएगा,निर्णय कार्यकर्ता के आधार पर, संगठन के आधार पर किया जाएगा,आने वाले दो– तीन दिन में इसकी घोषणा कर पाएंगे इस बैठक में प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ,प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ,चुनाव अधिकारी और पर्यवेक्षक मौजूद रहे

