सत्ता के लिए सिद्धांतों और राजनीतिक मूल्यों के साथ अटल जी ने कभी समझौता नहीं किया

सत्ता के लिए सिद्धांतों और राजनीतिक मूल्यों के साथ अटल जी ने कभी समझौता नहीं किया

रायपुर देश में सुशासन की कल्पना को चरितार्थ करने वाले, असंख्य भारतवासियों के प्रेरणास्रोत, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी पर बुधवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर अटलजी के जीवन का परिचय कराती चित्र प्रदर्शनी भी रखी गई। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यालय परिसर में नवनिर्मित स्मृति मंदिर में स्थापित अटलजी के साथ ही भारतीय जनसंघ (अब भाजपा) के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, कुशाभाऊ ठाकरे और विजयाराजे सिंधिया की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के साथ श्री साय ने अटल जी के जीवन मूल्यों और उनकी उपलब्धियों पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ कर अवलोकन किया।

Chhattisgarh