मणिपुर में अशांति और अडाणी के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग को लेकर कांग्रेसी सड़कों पर उतरे रायपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में घड़ी चौक से कांग्रेस नेताओं ने राजभवन मार्च किया पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को संस्कृति विभाग के सामने रोक लिया जहां कांग्रेसी काफी देर तक नारेबाजी करते रहे बाद में कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल के नाम से ज्ञापन सौंपा पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मणिपुर में अशांति समाप्त करने और अडाणी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना भी साधा.

