भाजपा रायपुर शहर जिला में आज से होंगे 20 मंडल चार नए मंडल अस्तित्व में जयंती पटेल

भाजपा रायपुर शहर जिला में आज से होंगे 20 मंडल चार नए मंडल अस्तित्व में जयंती पटेल

भारतीय जनता पार्टी विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से संगठन पर्व का आयोजन करती रही है इसी तारतम्य में भाजपा अपना संगठन चुनाव आयोजित कर रही है आज जिला संगठन चुनाव हेतु विस्तृत कार्यशाला का आयोजन जिला कार्यालय एकात्म परिसर में किया गया जहां विशेष रूप से आज प्रदेश संगठन चुनाव प्रभारी शिवरतन शर्मा और प्रदेश महामंत्री भाजपा संजय श्रीवास्तव , पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल और ग्रामीण विधायक मोतीला साहू सहित तमाम वरिष्ठ भाजपा नेताओ ने कार्यशाला में उपस्थित रायपुर शहर जिला के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठन चुनाव के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया ।
जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती पटेल के नेतृत्व में आयोजित कार्यशाला के उद्घाटन में उपस्थित सम्मानित नेताओं ने सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन किया गया उसके पश्चात संगठन गीत लिया गया , उसके पश्चात जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती पटेल ने अपना अध्यक्षीय उद्बोधन दिया उन्होंने अपने उद्बोधन में संगठन पर्व के तहत अपने जिला द्वारा किए गए कार्यों का वृत्त रखा जिसमें उन्होंने बताया कि जिला भाजपा को प्रदेश से प्राप्त प्राथमिक सदस्य के लक्ष्य को प्राप्त करते हुए अपेक्षा से अधिक प्राथमिक सदस्य बनाए गए प्राथमिक सदस्यता अभियान के तहत रायपुर शहर जिला द्वारा रिकॉर्ड 3 लाख से अधिक प्राथमिक सदस्यों का निर्माण किया गया है साथ ही सक्रिय सदस्य भी गत सदस्यता अभियान से अधिक बनाए गए हैं जिनकी संख्या 3600 से अधिक है प्रत्येक मंडल से 200 से अधिक सक्रिय सदस्य बनाए गए हैं वहीं जिला अध्यक्ष ने एक और विशिष्ट जानकारी भी उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ साझा की उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि प्रदेश संगठन से हमने रायपुर में मंडलों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव रखा था जिसे प्रदेश संगठन द्वारा स्वीकार्य कर लिया गया है और अब रायपुर शहर जिला में 16 की जगह 20 मंडल होंगे रायपुर शहर जिला में 4 नए मंडलों को शामिल किया गया है मां बंजारी मंडल , मोवा मंडल , टाटीबंध मंडल और भाटागांव मंडल आज से तत्काल प्रभाव में अस्तित्व में आ जाएंगे साथ ही रामसागर पारा मंडल का नाम अब रामनगर मंडल के नाम से जाना जाएगा । उन्होंने आगे कहा आप सभी के द्वारा किए गए अथक परिश्रम से के बल पर हमने प्राथमिक और सक्रिय सदस्य के लक्ष्य को प्राप्त किया इसके लिए रायपुर शहर जिला का एक एक कार्यकर्ता बधाई का पात्र है और अब संगठन चुनाव की शुरुआत हो चुकी है जिसमें बूथ अध्यक्षों का निर्माण कर संगठन चुनाव का प्रथम चरण पूर्ण हो चुका है और अब द्वितीय चरण हेतु कार्यशाला का आयोजन आज किया जा रहा है आगे हमारे वरिष्ठ नेताओं द्वारा संगठन चुनाव के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान करेंगे ।
संगठन चुनाव रायपुर सहप्रभारी राजीव अग्रवाल द्वारा कार्यशाला में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन चुनाव संबंधित विस्तृत जानकारी को वृत्त की तरह रखा उन्होंने मंडल वार बूथ समिति निर्माण का आंकड़ा रखा उन्होंने जिन मंडलों द्वारा अपना लक्ष्य प्राप्त किया गया उन्हें बधाई प्रेषित की एवं जिन मंडलों का काम अभी पूर्ण नहीं हुआ उन्हें शीघ्र पूर्ण का निर्देश दिया ।
भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया उन्होंने कहा कि संगठन चुनाव भाजपा की राजनीति का मजबूत आधार स्तंभ है और इसी निष्पक्ष प्रक्रिया के बल पर भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है आप सभी को अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए तय सीमा तक पूर्ण करना है

Chhattisgarh