पुलिस अधीक्षक द्वारा आज लिया गया अपराध समीक्षा बैठक

पुलिस अधीक्षक द्वारा आज लिया गया अपराध समीक्षा बैठक

आज पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध समीक्षा बैठक* लिया गया, जिसमें समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों का एजेंडावार लंबित अपराध, चालान, मर्ग शिकायतों आदि मामलों के निकाल के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मितान App. ई-साक्ष्य, सीसीटीएनएस, I-RAD, JCCT, निदान App. त्रिनयन App. NAFIS आदि पर बेहतर क्रियान्वयन करने हेतु आप सभी को सार्थक प्रयास करना है। उन्होंने कहा *एनडीपीएस के मामलों में E ND 2 END जांच विवेचना कार्रवाई कर इसमें जुड़े समस्त आरोपियों की गिरफ्तारी करनी है। इसके साथ ही ऐसे मामलों में आरोपी तथा उसके परिवार के अन्य सदस्यों की चल-अचल संपत्ति की जानकारी लेकर अग्रिम कार्रवाई

भी करें। उन्होंने आगे कहा कि नशे के दुष्प्रभावों में कैद लोगों के उचित इलाज एवं बेहतरी के लिए उन्हें नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करने की कार्रवाई करनी है। वर्तमान समय में जिला मुख्यालय में नशा मुक्ति केंद्र खुल गया है तथा आगे भविष्य में अनुभाग स्तर में भी नशा मुक्ति केंद्र खोला जाना है।
आगामी नगरीय एवं पंचायत चुनाव में समुचित शांति व्यवस्था हेतु नए गुंडा बदमाश एवं निगरानी बदमाश की फाइल खोल जाए, साथ ही जिला बदर, PITNDPS,68F NDPS के तहत प्रकरण तैयार कर प्रेषित किया जाए, जिससे चुनाव के दौरान संबंधित ग्रामों में शांति व्यवस्था बनी रहे। इसके अतिरिक्त सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए आप सभी को और अधिक प्रयास करना है जिसके लिए सड़क मार्ग में मवेशी छोड़ देने वाले मवेशी मलिक के विरुद्ध समुचित धाराओं के तहत आप सभी कार्रवाई करें। मवेशी मालिकों द्वारा यदि नियमों का पालन नहीं किया जाता तो उनके विरुद्ध बांड उल्लंघन के तहत भी कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। वर्ष 2024 सत्र खत्म होने वाला है इसलिए 01 वर्ष से अधिक लंबित अपराधों का अविलंब निकाल करें।

Chhattisgarh