रायपुर नगर निगम के आयुक्त अविनाश मिश्रा शुक्रवार दोपहर 1 बजे काली माता वार्ड स्थित खप्राभट्टी हाट बाजार देवार डेरा की जगह देखने पहुंचे। इस दौरान वार्ड पार्षद अमितेष भारद्वाज ने देवार डेरा मे बाउंड्रीवाल के राशी सुकृति के लिए आयुक्त को धन्यवाद ज्ञापित किया यहा स्कूल और आसपास श्रेत्र के लोग काफी परेशान थे

बार बार हटाने के बाद भी वापस कब्जा कर लेते थे पर बाउंड्रीवाल होने से जगह सुरक्षित हो जायेगी साथ ही खपराभटटी स्थित श्मशान घाट की स्थिति से भी अवगत काराया। आयुक्त अविनाश मिश्रा ने हाट बाजार का भी दौरा कर जल्द ही योजना लाने की बात कही साथ ही। इस दौरान स्थल निरीक्षण पर वार्ड पार्षद अमितेष भारद्वाज जोन 3 विवेकानंद दुबे, एई सुशील मोजेसटो, सब इंजीनियर अंकिता सोनवर्षा, सब इंजीनियर नरेश साहू, मो अब्बास, वीरेन्द्र तांडी उपस्थित रहे।

