रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज वरिष्ठ इतिहासकार आचार्य रमेन्द्रनाथ मिश्र ने सौजन्य मुलाकात की. मुख्यमंत्री साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और वरिष्ठ साहित्यकार पंडित सुंदरलाल शर्मा की जयंती के अवसर पर आचार्य मिश्र द्वारा पुनः संपादित एवं संयोजित ‘कृष्ण जन्मस्थान समाचार पत्र’ नामक पुस्तक का विमोचन किया.
गौरतलब है कि सामाजिक परिवर्तन के प्रणेता रहे पंडित सुंदरलाल शर्मा ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान 1922-23 में जेल से हस्तलिखित कृष्ण जन्म स्थान समाचार पत्र निकाला था. छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ इतिहासकार आचार्य रमेन्द्रनाथ मिश्र ने कृष्ण जन्मस्थान समाचार पत्र को किताब के रूप में संकलित एवं संयोजित किया है.

