रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं. उनके साथ डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा भी रवाना हुए. सीएम और डिप्टी सीएम बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात करेंगे और कई बड़े नेताओं से भी मुलाकात हो सकती है. इसके साथ ही मंत्रिमंडल को लेकर नाम तय हो सकता है. वहीं दिल्ली रवानगी से पहले नक्सली घटनाओं को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि सरकार बदलने से नक्सलियों में बौखलाहट. हमने नक्सलियों से कड़ाई से निपटने के निर्देश दिए हैं.
Sumeet Bazaar
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि 5 सालों में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की दुर्दशा की, जिसका यह असर अब दिखता है. हमारी सरकार ने अभी काम करना शुरू किया है. पूरी ताकत से छत्तीसगढ़ की जनता के बेहतरी खुशहाली के लिए काम करेंगे.

