छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बाबुओं की मनमानी पर रायपुर के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को जमकर फटकार लगाई है. इसके साथ हुए वर्षों से एक ही जगह पर जमा कर्मचारियों के तबादला का आदेश दिया है. आदेश का परिपालन करने के बाद जानकारी देने का निर्देश दिया ह मामले की सुनवाई के दौरान पीड़ित के अधिवक्ता ने बताया कि रायपुर के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में पदस्थ क्लर्क की मनमानी चलती है. वर्षों से एक ही जगह पर जमे हुए हैं, और मनमानी करते हैं. कामकाज पर ध्यान नहीं देते. पीड़ित के साथ मारपीट की और उसी के खिलाफ ही झूठी शिकायत के आधार पर जुर्म दर्ज करा दिया है. अधिवक्ता की जानकारी के बाद हाईकोर्ट ने खमतराई थाना प्रभारी, रायपुर के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी व राज्य शासन को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने का निर्देश दिया था.

