विजय शर्मा ने ली उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ, जानिए ऑपरेटर से राजनीतिज्ञ बनने तक का सफर

विजय शर्मा ने ली उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ, जानिए ऑपरेटर से राजनीतिज्ञ बनने तक का सफर

रायपुर. छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद आज मुख्यमंत्री समेत अन्य ने शपथ ले ली है. कवर्धा से विधायक विजय शर्मा ने छत्तीसगढ़ के नए उप-मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. इस दौरान मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत केंद्रीय नेता, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और प्रदेश के वरिष्ठ और दिग्गज नेता उपस्थित रहे. विजय शर्मा को भाजपा ने कबीरधाम जिले की कवर्धा विधानसभा से प्रत्याशी बनाया था. जहां उन्होंने कांग्रेस के तत्कालीन मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहम्मद अकबर को 40 हजार से ज्यादा वोटों से हराया. बता दें विजय शर्मा पहली बार विधायक चुनकर आए हैं.

Chhattisgarh