रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के दायित्व के लिए शपथ लेने से पहले सीएम विष्णुदेव साय ने अपने घर में स्थित पूजा घर में देवी-देवताओं के दर्शन किए और पूजा में हिस्सा लिया. साथ ही उन्होंने अपनी मां जसमनी देवी का आशीर्वाद भी लिया. Read More – CG NEWS : अनियंत्रित होकर सड़क से उतरा कंटेनर, पुलिस पहुंची तो हुआ बड़ा खुलासा, मवेशियों की हो रही थी तस्करी मुख्यमंत्री साय ने आज शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने से पहले परिजनों के साथ अपने रायपुर स्थित निवास में पूजा में हिस्सा लिया. उनके साथ पूजा में उनकी पत्नी कौशल्या देवी भी शामिल हुईं. मुख्यमंत्री ने नवग्रह पूजा के साथ ही अनुष्ठान भी किया. इसके बाद स्वस्तिवाचन हुआ.

