राहुल गांधी पहले शिवतत्त्व समझें, सनातन संस्कृति और छत्तीसगढ़ की अस्मिता के अपमान पर कांग्रेस मांगे माफी : पुरन्दर मिश्रा

राहुल गांधी पहले शिवतत्त्व समझें, सनातन संस्कृति और छत्तीसगढ़ की अस्मिता के अपमान पर कांग्रेस मांगे माफी : पुरन्दर मिश्रा

रायपुर। विधायक पुरन्दर मिश्रा ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भगवान शिव का तांडव सनातन धर्म का गहन आध्यात्मिक दर्शन है, इसे राजनीतिक अराजकता से जोड़ना उचित नहीं है। राहुल गांधी को पहले शिवतत्त्व समझना चाहिए और सनातन संस्कृति को आहत करने के लिए देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम का बहिष्कार कर कांग्रेस नेताओं ने छत्तीसगढ़ महतारी और प्रदेशवासियों की भावनाओं का अपमान किया है। कांग्रेस को इसके लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। पुरन्दर मिश्रा ने सिख नरसंहार और रामलीला मैदान में भीड़ के दावों पर भी कांग्रेस से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि देश को राजनीतिक टकराव नहीं, बल्कि एकता और राष्ट्रहित की जरूरत है।

Chhattisgarh