गोरखा कॉलोनी के पास मिला विशाल अजगर, रेस्क्यू टीम ने संभाला मोर्चा

गोरखा कॉलोनी के पास मिला विशाल अजगर, रेस्क्यू टीम ने संभाला मोर्चा

रायपुर। न्यू शांति नगर स्थित गोरखा कॉलोनी के पास देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब घरों के बीच स्थित एक खाली मैदान में विशाल अजगर दिखाई दिया। जानकारी के मुताबिक, रात के समय एक बच्चे की नजर अजगर पर पड़ी। उसने तत्काल आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद इलाके में हलचल मच गई।

स्थानीय लोगों ने बिना देर किए रेस्क्यू टीम को सूचना दी। जानकारी मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और पूरी सावधानी के साथ अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद टीम अजगर को अपने साथ ले गई।
रेस्क्यू टीम की तत्परता और स्थानीय लोगों की सूझबूझ से अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया गया। समय रहते की गई कार्रवाई से इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली।

Chhattisgarh