रायपुर। लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा को लेकर भोजपुरी समाज एवं छठ पूजा समिति, व्यास तालाब बिरगांव द्वारा तैयारियां अंतिम चरण में हैं। समिति के सदस्य कोमल रंजय सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए संध्या अर्घ्य एवं उषाकालीन अर्घ्य की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

इस वर्ष भी छठ महापर्व में हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। धार्मिक अनुष्ठानों के साथ भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें लोक कलाकार भोजपुरी लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियां देंगे।
समिति ने नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर छठी मैया का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
कार्यक्रम का विवरण:
13 नवंबर – नहाय-खाय
14 नवंबर – खरना
15 नवंबर – संध्या अर्घ्य
16 नवंबर – उषा अर्घ्य एवं महापर्व का समापन
स्थान: छठ व्यास तालाब, बिरगांव, रायपुर।
आयोजक: भोजपुरी समाज एवं छठ पूजा समिति, बिरगांव।

