28 दिनों तक 144 गांवों में पहुंचेगी अनुज शर्मा की ‘सेवा संवाद यात्रा’, 21 नवंबर को सीएम विष्णुदेव साय करेंगे शुभारंभ

28 दिनों तक 144 गांवों में पहुंचेगी अनुज शर्मा की ‘सेवा संवाद यात्रा’, 21 नवंबर को सीएम विष्णुदेव साय करेंगे शुभारंभ

धरसींवा। धरसींवा विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा 21 नवंबर से 18 दिसंबर 2026 तक विधानसभा क्षेत्र में 28 दिवसीय ‘सेवा संवाद यात्रा’ निकालेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 21 नवंबर को हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ करेंगे।

इस दौरान विधायक अनुज शर्मा विधानसभा क्षेत्र के सभी 144 गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। साथ ही जनचौपाल लगाकर विकास कार्यों की समीक्षा और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे।

यात्रा की खास बात यह होगी कि विधायक पूरे महीने गांवों में ही प्रवास करेंगे। वे ग्रामीणों के घर भोजन करेंगे और वहीं रात्रि विश्राम कर आम जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझेंगे।
यात्रा के सफल संचालन के लिए सेवा सदन में प्रभारियों एवं भाजपा पदाधिकारियों की बैठक लेकर रूट चार्ट, जनचौपाल और व्यवस्थाओं को लेकर रणनीति भी तैयार की गई।

Chhattisgarh