विशेष सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक कल, राजीव भवन में बनेगी विपक्ष की रणनीति

विशेष सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक कल, राजीव भवन में बनेगी विपक्ष की रणनीति

रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के आगामी विशेष सत्र को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार, 29 अप्रैल 2026 को शाम 7 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन, रायपुर में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत करेंगे।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इसमें प्रदेश के वर्तमान राजनीतिक हालात और 30 अप्रैल 2026 से शुरू होने वाले विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर विपक्ष की रणनीति पर मंथन किया जाएगा।
बैठक में विशेष सत्र के दौरान सदन में उठाए जाने वाले जनहित मुद्दों, सरकार को घेरने की रणनीति और कांग्रेस विधायक दल की भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा होगी। साथ ही 30 अप्रैल की कार्यवाही के मद्देनजर पार्टी के रुख और प्रस्तावों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में कांग्रेस विधायक दल के सभी सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है, ताकि सदन के भीतर जनता की आवाज को मजबूती से उठाया जा सके।

Chhattisgarh