बालोद जिले में तांदुला नहर के तेज बहाव में पिता और बेटी के बह जाने की खबर है। नहर में नहाने के दौरान ये हादसा हुआ। पिता के साथ दो बच्चियां बहीं थीं, लेकिन उनमें से एक को ग्रामीणों ने बचा लिया। वहीं पिता और बच्ची की तलाश शुरू कर दी गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, नहर मे नहाने उतरे पिता के साथ दो बच्चियां नहर मे बह गईं। बालोद थाना क्षेत्र के पीपरछेड़ी गांव का यह मामला है। बहते समय एक बच्ची को ग्रामीणों ने नहर से निकाल लिया। वहीं पिता और एक बच्ची बहते हुए डूब गए। उल्लेखनीय है कि, इन दिनों दत्तीसगढ़ के ज्यादातर नहरों में बांधों से पानी छोड़ी गया है। इससे रबी फसलों की सिंचाई और निस्तारी तालाबों को भरने में उपयोग किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि, ग्राम पीपरछेड़ी में मेहमान आए थे लगभग 30 वर्षीय टायमन साहू। वे मंगलवार को नहर में नहाने गए हुए थे। इसी दौरान टायमन साहू और उनकी 12 वर्षीय बेटी पालिक साहू दोनों डूब गए। मौके पर पुलिस और नगर सेना की टीम पहंच गई है। दोनो बह गए पिता और बेटी की तलाश नहर के पानी में शुरू कर दी गई है।

