कैबिनेट बैठक में लिए गए कई अहम फैसले।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी।
छत्तीसगढ़ आबकारी नीति 2026–27 को कैबिनेट की मंजूरी।
आबकारी नीति से जुड़ी सभी कार्यवाहियों के लिए विभाग अधिकृत।
नवा रायपुर अटल नगर में बड़े शैक्षणिक संस्थान की स्थापना को हरी झंडी।
SVKM को NMIMS की स्थापना के लिए सेक्टर-18 में 40 एकड़ जमीन आवंटित।
90 साल की लीज पर दी जाएगी जमीन, शिक्षा के क्षेत्र को मिलेगा बढ़ावा।
SVKM देश की प्रतिष्ठित संस्था, NIRF 2025 में 52वां स्थान।
नवा रायपुर में 4 नए उद्यमिता केंद्र खोलने का फैसला।
STPI के साथ MOU को कैबिनेट की मंजूरी।
IT और ITES सेक्टर को मिलेगा बढ़ावा, स्टार्ट-अप्स को मिलेगी नई ताकत।
AI, मेडटेक, स्मार्ट सिटी और स्मार्ट एग्री स्टार्ट-अप्स को प्रोत्साहन।
अगले 3 से 5 साल में 133 स्टार्ट-अप्स को बढ़ावा देने का लक्ष्य।
प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में लैब सुविधाएं होंगी मजबूत।

