नगर निगम ने लिया बड़ा फैसला, मल्टीलेवल पार्किंग में अब लगेगा पार्किंग शुल्क

नगर निगम ने लिया बड़ा फैसला, मल्टीलेवल पार्किंग में अब लगेगा पार्किंग शुल्क

रायपुर के मल्टीलेवल पार्किंग में लंबे समय से मुफ्त पार्किंग का लाभ उठाया जा रहा था, जिस पर अब नगर निगम ने सख्त निर्णय लेते हुए पार्किंग शुल्क वसूलने का आदेश जारी कर दिया है।

नगर निगम द्वारा जारी विभागीय आदेश के अनुसार अब मल्टीलेवल पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर निर्धारित शुल्क लिया जाएगा। हालांकि, BPO सेंटर के स्टॉफ और प्रशिक्षार्थियों को पार्किंग की सुविधा नि:शुल्क रहेगी। इसके साथ ही नगर निगम ने शहर के अन्य चार प्रमुख स्थानों पर भी पार्किंग शुल्क वसूली का निर्णय लिया है। इस शुल्क की वसूली विभागीय तौर पर की जाएगी, जिसके लिए संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं।

गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से सैकड़ों वाहन बिना किसी शुल्क के मल्टीलेवल पार्किंग में खड़े थे, जिससे नगर निगम को राजस्व का नुकसान हो रहा था

Chhattisgarh