दुष्कर्म मामले में आरोपी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

दुष्कर्म मामले में आरोपी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

राजधानी रायपुर में नाबालिग बच्ची से जुड़े गंभीर अपराध के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए आरोपी के खिलाफ अवैध निर्माण ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पूरी कर दी है। नगर निगम और जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी के मकान और दुकान पर आज सुबह बुलडोजर चलाया गया। प्रशासन का यह कदम यह स्पष्ट संदेश देता है कि नाबालिगों के खिलाफ अपराध करने वालों के प्रति किसी भी स्तर पर कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।

मामला सामने आने के बाद रायपुर की महापौर मीनल चौबे स्वयं मौके पर पहुंचीं और आरोपी के मकान व दुकान की भौतिक जांच कराई। जांच में यह सामने आया कि आरोपी द्वारा नगर निगम के नियमों का उल्लंघन करते हुए अवैध निर्माण किया गया था।

जांच के उपरांत नगर निगम की ओर से नियमानुसार नोटिस जारी किया गया। नोटिस अवधि पूर्ण होने के बाद आज प्रशासन ने अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की कार्रवाई की।

Chhattisgarh