शराबियों के आतंक से बिलासपुर में दहशत,

शराबियों के आतंक से बिलासपुर में दहशत,

सिटी कोतवाली पुलिस का दावा जल्द ही पकड़े जाएंगे सभी आरोपी बिलासपुर शहर में अपराध और शराबियों के आतंक की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जूना बिलासपुर स्थित निवास स्थल पर रविवार देर रात शराबियों के एक समूह ने फोटो जर्नलिस्ट शेखर गुप्ता और उनके पिता अशोक गुप्ता पर जानलेवा हमला किया। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमला शराब के नशे में धुत्त आधा दर्जन से अधिक आरोपियों ने किया। हमलावरों के हाथों में लाठी-डंडों के साथ हथियार भी थे।। शेखर गुप्ता ने बताया कि यह हमला शराब पीने से मना करने पर हुआ और आरोपी मौके से फरार हो गए।
बिलासपुर में इस तरह की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। खासकर सिटी कोतवाली, सिविल लाइन, तारबहार, और सरकंडा जैसे थाना क्षेत्रों में अपराधियों का आतंक चरम पर है। पुलिस के बार-बार सख्त कार्रवाई करने के बावजूद अपराधियों का हौसला बुलंद है। चाकूबाजी, मारपीट, और लूट की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है।

Chhattisgarh