मोला लव होगे” का पहला गीत ‘डोंट टच माई गगरी’ 13 मार्च को होगा रिलीज,

मोला लव होगे” का पहला गीत ‘डोंट टच माई गगरी’ 13 मार्च को होगा रिलीज,

छत्तीसगढ़ी फिल्म “मोला लव होगे” का पहला गीत “डोंट टच माई गगरी” 13 मार्च को सुबह 7:00 बजे सुंदरानी यूट्यूब चैनल पर रिलीज होने जा रहा है। फिल्म के निर्माता और निर्देशक अनुमोद राजवैद्य हैं।
फिल्म में मुख्य भूमिका में नवोदित कलाकार आयुष राजवैद्य और तिरंजली गोस्वामी नजर आएंगे। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार करण खान, रजनीश झांझी, संजय महानंद, पुष्पेंद्र सिंह और जागेश्वरी मेश्राम भी फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म में सभी कलाकार अलग-अलग और नए अंदाज में दर्शकों को दिखाई देंगे।
खास बात यह है कि फिल्म में जहां एक ओर इंडस्ट्री के अनुभवी और दिग्गज कलाकार हैं, वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत से जुड़े कलाकारों की नई पीढ़ी भी विभिन्न किरदारों में नजर आने वाली है। पुराने और नए कलाकारों की यह जुगलबंदी दर्शकों के लिए एक नया और रोचक अनुभव साबित हो सकती है।

फिल्म “मोला लव होगे” की कहानी पूरी तरह से नई और विशुद्ध प्रेम कहानी पर आधारित है। फिल्म की शूटिंग छत्तीसगढ़ के अलग-अलग खूबसूरत लोकेशनों पर की गई है।
निर्माताओं के अनुसार फिल्म और इसके गीतों को काफी खूबसूरती से तैयार किया गया है। अब दर्शकों को 13 मार्च की सुबह 7 बजे का इंतजार है, जब फिल्म का पहला गीत “डोंट टच माई गगरी” सुंदरानी यूट्यूब चैनल पर रिलीज होकर दर्शकों के सामने आएगा।

Chhattisgarh