इंडिया ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड करेगी पहले बल्लेबाजी

इंडिया ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड करेगी पहले बल्लेबाजी

भारत और न्यूजीलैंड की टी-20 सीरीज का कारवां छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंच चुका है. नवा रायपुर स्थित वीर नारायण सिंह स्टेडियम सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है. टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. न्यूजीलैंड की टीम बल्लेबाजी कर भारत को टारगेट देगी.

टी20 इंटरनेशनल में दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो वहां टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक 26 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें भारत ने 15 मैचों में जीत दर्ज की है, वहीं 10 में न्यूजीलैंड ने बाजी मारी है. इसके अलावा एक मैच का नतीजा नहीं निकला है.

भारतीय सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच अब तक 12 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 8 में टीम इंडिया ने और 4 में न्यूजीलैंड ने बाजी मारी है. ऐसे में आगामी सीरीज में भी टीम इंडिया अपने इसी दबदबे को बरकरार रखना चाहेगी.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल सीरीज साल 2023 में खेली गई थी, जिसे टीम इंडिया ने 2-1 से जीता. वहीं न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ आखिरी टी20 सीरीज साल 2019 में अपने नाम की थी. इसके बाद से कीवी टीम टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भारत को हरा नहीं पाई है.

रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम की पिच की बात करें तो यहां पिच आमतौर पर सपाट रहती है. तेज गेंदबाजों और स्पिनर्स दोनों को मदद मिल सकती है. नई गेंद से रायपुर में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिलती है, जबकि गेंद पुरानी होने के बाद स्पिनरों को रोल काफी अहम हो जाता है. वहीं बल्लेबाजों को भी शुरुआत मदद मिलती दिखने के आसार हैं.

Chhattisgarh