शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में कर्मचारियों की 17 सूत्रीय मांगों पर प्राचार्य से हुई अहम चर्चा,

शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में कर्मचारियों की 17 सूत्रीय मांगों पर प्राचार्य से हुई अहम चर्चा,

शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में कर्मचारियों की 17 सूत्रीय मांगों पर हुई सार्थक चर्चा, माह के अंत तक समाधान का आश्वासन

रायपुर। शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के माननीय प्राचार्य डॉ. वीरेन्द्र वादेर से कर्मचारियों की लंबित 17 सूत्रीय मांगों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान प्राचार्य महोदय द्वारा अपने स्तर पर पूर्ण की जा सकने वाली मांगों पर सकारात्मक एवं सार्थक जवाब दिया गया।

प्राचार्य महोदय ने यह भी आश्वस्त किया कि सभी जायज मांगों को इस माह के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा, जिससे कर्मचारियों में उत्साह और संतोष का माहौल देखा गया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी संघ, शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के विभागीय अध्यक्ष श्री राम प्रताप दिनकर, प्रदेश महामंत्री श्री सतीश पसेरिया, सचिव श्री नीरज शर्मा तथा साजीद शेख, रियाज़, श्रीमती बीना साहु, देवेंद्र चंद्राकर, अविनाश ठाकुर, गणेशा जाधव, मानसिंह ठाकुर, चित्र मारकंडे, चंद्रभूषण सिंह ठाकुर एवं बड़ी संख्या में अन्य साथीगण उपस्थित रहे।

सभी कर्मचारियों ने वार्ता में सकारात्मक रुख अपनाने और शीघ्र समाधान के आश्वासन पर संतोष व्यक्त किया तथा प्राचार्य महोदय का आभार जताया।

Chhattisgarh