प्रदान एनजीओ के सहयोग से 800 ग्रामीण महिलाओं को मिली ‘हग ऑफ लाइफ’ किट, स्वास्थ्य जागरूकता के नए आयाम
छत्तीसगढ़ के कांकेर में महिलाओं की सेहत को लेकर एक सराहनीय पहल की गई।
एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने अपनी ‘थैंक्स-ए-डॉट’ पहल के तहत प्रदान एनजीओ के सहयोग से ब्रेस्ट हेल्थ जागरूकता सत्र आयोजित किया।
इस कार्यक्रम में महिलाओं को सेल्फ-ब्रेस्ट एग्ज़ाम सिखाया गया और शुरुआती लक्षणों की जानकारी दी गई।
महिलाओं को ‘हग ऑफ लाइफ’ हॉट वॉटर बैग भी वितरित किए गए, जो स्पर्श के ज़रिए गांठ पहचानने में मदद करता है।
जिला कलेक्टर निलेश क्षीरसागर और एसबीआई लाइफ के रविंद्र शर्मा सहित कई अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
यह पहल महिला क्रिकेट टीम के साथ चलाए गए अभियान से जुड़ी है, जिसके तहत 800 किटें जरूरतमंद महिलाओं तक पहुँचाई जा रही हैं।
इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को जागरूक, आत्मनिर्भर और स्वस्थ बनाना है।

