नारायणा हेल्थ ने रायपुर में शुरू की लिवर ट्रांसप्लांट ओपीडी

नारायणा हेल्थ ने रायपुर में शुरू की लिवर ट्रांसप्लांट ओपीडी

रायपुर, भारत के अग्रणी हेल्थकेयर नेटवर्क, नारायणा हेल्थ ने एमएमआई नारायणा अस्पताल, रायपुर में लिवर ट्रांसप्लांट ओपीडी की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य मध्य भारत के मरीजों को लिवर ट्रांसप्लांट से जुड़ी विशेषज्ञ परामर्श, निदान और फॉलो-अप सेवाएं उनके नजदीक उपलब्ध कराना है।

ओपीडी का नेतृत्व डॉ. संजय गोजा, प्रोग्राम डायरेक्टर एवं क्लिनिकल लीड लिवर ट्रांसप्लांट एच.पी.बी. सर्जरी और रोबोटिक लिवर सर्जरी, नारायणा हॉस्पिटल, गुरुग्राम करेंगे। डॉ. गोजा उत्तर भारत के अग्रणी विशेषज्ञों में से एक हैं और अब रायपुर के मरीजों को भी उनकी विशेषज्ञता का लाभ मिलेगा।

डॉ. गोजा ने कहा, “हमारा उद्देश्य उन्नत लिवर सेवाओं को मेट्रो शहरों से आगे लेकर ज्यादा से ज्यादा मरीजों तक पहुंचाना है।

Chhattisgarh