मीतान फाउंडेशन द्वारा गवर्नमेंट ब्लाइंड एंड डैफ स्कूल, माथपुरैना में बालिकाओं को हेम्पर बैग वितरण एवं शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मीतान फाउंडेशन द्वारा गवर्नमेंट ब्लाइंड एंड डैफ स्कूल, माथपुरैना में बालिकाओं को हेम्पर बैग वितरण एवं शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रायपुर मीतान फाउंडेशन द्वारा गवर्नमेंट ब्लाइंड एंड डैफ स्कूल, माथपुरैना में एक विशेष सामाजिक एवं शैक्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान फाउंडेशन की टीम ने विद्यालय की बालिकाओं को उपयोगी सामग्री से युक्त हेम्पर बैग वितरित किए तथा उन्हें शिक्षा के महत्व, आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास के विषय में प्रेरक मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था दृष्टिबाधित एवं श्रवणबाधित बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनने का संदेश देना
यह बताना कि मजबूत इच्छाशक्ति से कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती
मीतान फाउंडेशन के सदस्यों ने बच्चों के साथ समय बिताया, उनकी भावनाओं को समझा और उन्हें समाज में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय प्रशासन ने मीतान फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक पहल समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और ये विशेष बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करती हैं।
मीतान फाउंडेशन ने भविष्य में भी ऐसे जनसेवा कार्य जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Chhattisgarh