विजय शर्मा का दावा, कहा जीतने वाले 80 फीसदी प्रत्याशी बीजेपी के

विजय शर्मा का दावा, कहा जीतने वाले 80 फीसदी प्रत्याशी बीजेपी के

रायपुर। उप मुख्यमंत्री व पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जीतने वाले प्रत्याशियों में से 80 फीसदी बीजेपी से होने का दावा किया है. उन्होंने कहा कि ज्यादातर नव निर्वाचित जिला पंचायत और जनपद सदस्य भाजपा समर्थक हैं. इस जीत के साथ ही जनता ने साय सरकार की कार्यों पर विश्वास का मुहर लगाई है

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि जनता ने साय सरकार के भ्रष्टाचार विरोधी विशेष अभियान पर अपनी सहमति दी है. हमारी सरकार खामोशी से अपने वादों को पूरा कर रही है. महतारी वंदन योजना को पूर्ण रूप से लागू करने का लाभ मिला है. किसानों ने भी साय सरकार पर पूर्ण विश्वास जताया है. पांच लाख भूमिहीन मजदूरों के खाते में भी पैसा गया है

Chhattisgarh