विधायक संपत अग्रवाल एवं सैय्यद सलमा ने किया ‘नेल्स बाय सकीना’ का भव्य शुभारंभ

विधायक संपत अग्रवाल एवं सैय्यद सलमा ने किया ‘नेल्स बाय सकीना’ का भव्य शुभारंभ

रायपुर। शंकर नगर स्थित एसबीआई बैंक के पास आज ‘नेल्स बाय सकीना’ शोरूम का भव्य शुभारंभ बसना विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री संपत अग्रवाल, रायपुर के पूर्व महापौर श्री एजाज ढेबर तथा स्टार वैदिक वेलफेयर फाउंडेशन एवं वैदिक न्यूज की मैनेजिंग डायरेक्टर तथा भारतीय पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ की वाइस प्रेसिडेंट श्रीमती सैय्यद सलमा के करकमलों से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर अतिथियों ने शोरूम की संचालिका सकीना को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शोरूम संचालिका सकीना ने बताया कि उनके प्रतिष्ठान में विभिन्न प्रकार के पर्स, मोबाइल पर्स, टेम्पल ज्वेलरी, ब्रेसलेट, क्लच बैग, नेल एक्सेसरीज़, रिंग, प्रीमियम वॉच, नेल पॉलिश तथा विभिन्न कंपनियों के आकर्षक बैग एवं अन्य फैशन उत्पाद उपलब्ध हैं।
सकीना ने बताया कि उन्होंने दिल्ली एवं रायपुर से नेल आर्ट और नेल केयर का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। उनका लक्ष्य नेल अकादमी की स्थापना कर इसे विभिन्न शहरों तक विस्तार देना है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को बेहतर सेवा प्रदान करना ही उनका प्रमुख उद्देश्य है।
मुख्य अतिथि विधायक श्री संपत अग्रवाल ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर सकीना निश्चित रूप से सफलता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगी।
वहीं श्रीमती सैय्यद सलमा ने कहा कि सकीना एक मेहनती एवं कुशल युवा उद्यमी हैं। उनकी सोच और कार्यशैली युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि समर्पण और निरंतर प्रयास से हर व्यक्ति सफलता हासिल कर सकता है।
कार्यक्रम में हाजी इब्राहिम, आरिफा बानो, सरफराज, आरिफ यजदानी सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Chhattisgarh