रायपुर में रोड रेज का विवाद हिंसक हो गया। बाइक सवार बदमाश ने युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे युवक के चेहरे, सीने और जांघ में गंभीर चोटें आई हैं। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
घटना गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के अशोक नगर की है। जानकारी के मुताबिक घायल युवक का नाम अमन प्रधान है, जबकि आरोपी की पहचान शुभम पटले के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुभम ने बाइक चलाते समय अमन को कट मारते हुए अपनी गाड़ी आगे निकाल ली, जिसका अमन ने विरोध किया।
इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि शुभम गाली-गलौज करने लगा, जिस पर अमन ने उसे मना किया। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने अपने पास रखे चाकू से अमन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में अमन के गाल, सीने और जांघ पर चोट आई।
पुलिस के अनुसार घटना रविवार रात करीब 9 बजे की है। भाठागांव निवासी अमन प्रधान अपने दोस्त से मिलने अशोक नगर गया था और लौटते समय यह घटना हो गई। चाकूबाजी के बाद का वीडियो भी सामने आया है।
गुढ़ियारी पुलिस मामले की जांच कर रही

