NSUI का हंगामा: गर्ल्स हॉस्टल में गंदे पानी से 30+ छात्राएँ पीलिया ग्रसित,

NSUI का हंगामा: गर्ल्स हॉस्टल में गंदे पानी से 30+ छात्राएँ पीलिया ग्रसित,

रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में NSUI का अनिश्चितकालीन धरना रविवार को चर्चा का केंद्र रहा। गर्ल्स हॉस्टल में गंदे पानी की सप्लाई के कारण 30 से अधिक छात्राएँ पीलिया से ग्रसित हो चुकी हैं, जबकि 90 से अधिक छात्राओं के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। प्रशासन की कथित लापरवाही और हॉस्टल अधीक्षक के इस्तीफे की मांग को लेकर NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष (SM) पुनेश्वर लहरे अपने कार्यकर्ताओं व छात्राओं के साथ प्रशासनिक भवन के सामने घंटों धरने पर बैठे रहे और जमकर नारेबाजी की। आंदोलन के दौरान स्वच्छ पेयजल की स्थायी व्यवस्था और प्रभावित छात्राओं के समुचित उपचार की मांग उठाई गई।

धरना स्थल पर कुलपति के पहुंचने पर छात्र नेताओं के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई। छात्र गंदा पानी साथ लेकर पहुंचे, जिस पर कुलपति ने स्वयं पानी पीकर जांच का आश्वासन दिया। छात्राओं ने भी गंदे पानी को दिखाकर अपना विरोध दर्ज कराया।
छात्र नेताओं ने कुलपति से हॉस्टल निरीक्षण का आग्रह किया, लेकिन वे टालते नजर आए। इस दौरान छात्र प्रतिनिधि जमीन पर लेटकर तत्काल कार्रवाई, जांच कमेटी गठन और साफ पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग करते रहे। बाद में समझाइश के बाद छात्र प्रतिनिधि वापस लौटे।
धरने में प्रदेश उपाध्यक्ष (SM) पुनेश्वर लहरे के नेतृत्व में प्रभारी महामंत्री हेमंत पाल, प्रदेश सचिव मोनू तिवारी, उत्तर विधानसभा अध्यक्ष अनुज शुक्ला, उपाध्यक्ष अंकित बंजारे, ओझ पांडे, तनिष्क मिश्रा, इंडिया ग्रीत लहरे, असलान शेख, मनीष बांधे, शुभ, प्रियांशु मिंज, हर्ष वीर सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ मौजूद रहे।

Chhattisgarh