कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक 12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी. मृतक छात्र जब आज परीक्षा देने केंद्र नहीं पहुंचा, तो शिक्षक उसके घर जा पहुंचे. घर का दरवाजा काफी देर तक न खोलने पर दरवाजा तोड़ा गया. लेकिन अंदर जाते ही उनके होश उड़ गए. शिक्षकों को छात्र का शव पंखे पर लटका हुआ मिला. उन्होंने तत्काल घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दी, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे. पुलिस ने मृतक के जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें लिखा है कि उसके शव को मेडिकल कॉलेज में दे दिया जाए.

मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस यह जानने की कोशिश में जुटी हुई है कि छात्र ने अपने सुसाइड नोट में केवल मेडिकल कॉलेज में शव सौंपने का जिक्र क्यों किया, आखिर उसने आत्महत्या क्यों की.
मामले में कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि मौके से सुसाईट नोट बरामद किया गया है, जो अंग्रेजी में लिखा हुआ है. सुसाइड नोट में लिखा हुआ है कि करने के बाद उसकी लाश को मेडिकल कॉलेज में दिया जाए. फिलहाल मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है.

