दीपक बैज ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया यह बजट आम जनता और देश की भलाई के लिए नहीं है, बल्कि उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने वाला बजट है।
उन्होंने कहा कि सरकार दावा कर रही है कि बीजेपी शासित राज्यों को इस बजट में विशेष योगदान मिला है, लेकिन हकीकत यह है कि छत्तीसगढ़ के लिए बजट में कुछ भी नहीं है। एक बार फिर छत्तीसगढ़ के साथ ठगी की गई है।
दीपक बैज ने कहा कि बजट में महंगाई कम करने को लेकर कोई ठोस प्रावधान नहीं है, न ही युवाओं के रोजगार के लिए कोई स्पष्ट योजना दिखाई देती है।
उन्होंने आरोप लगाया कि यह बजट क्षेत्रीय असमानता को बढ़ाने वाला है, जहां कई राज्यों को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिन राज्यों में चुनाव हैं, उन्हें विशेष रूप से उपकृत किया गया है, जबकि बाकी राज्यों को कुछ भी नहीं मिला।
उन्होंने वित्त मंत्री के उस दावे पर भी सवाल उठाया, जिसमें कहा गया था कि 25 लाख लोग बेरोजगारी रेखा से बाहर आए हैं। दीपक बैज ने कहा कि यह बयान सच्चाई से परे है और वित्त मंत्री जनता को गुमराह कर रही हैं।
दीपक बैज ने आगे कहा कि इस बजट में किसानों के लिए भी कुछ नहीं है, जिससे देश के किसान खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

