लेडी कांस्टेबल सस्पेंड, वसूलीबाज आरक्षक लाइन अटैच

लेडी कांस्टेबल सस्पेंड, वसूलीबाज आरक्षक लाइन अटैच

रायपुर पुलिस कमिश्नर ने भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के आरोप में दो आरक्षकों पर कड़ी कार्रवाई की है। पॉक्सो एक्ट की जांच में गड़बड़ी करने पर महिला आरक्षक सस्पेंड किया गया है, वहीं एक आरक्षक को लाइन अटैच किया गया है।

रायपुर में पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने वाले दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ पुलिस कमिश्नर ने बड़ी कार्रवाई की है। अवैध धन उगाही और गंभीर आपराधिक मामलों की जांच में हेरफेर करने के आरोप में एक महिला आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, जबकि एक अन्य आरक्षक को लाइन अटैच किया गया है। पुलिस प्रशासन के इस कड़े कदम से विभाग में हड़कंप मच गया है। दोनों ही मामलों में विभागीय जांच शुरू कर दी गई है और भविष्य में सेवा समाप्ति जैसी कड़ी कार्रवाई की भी संभावना जताई जा रही है।

पुलिस के आला अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ताजा मामले में कबीर नगर और गंज थाने में पदस्थ दो पुलिसकर्मियों के कारनामे सामने आने के बाद पुलिस कमिश्नर ने यह अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।

कबीर नगर थाने में पदस्थ महिला आरक्षक चंद्रकला साहू पर एक गंभीर आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, एक पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के मामले की जांच के दौरान महिला आरक्षक ने आरोपी पक्ष से पैसे लेकर पीड़िता के बयान में बदलाव करने की कोशिश की थी। न्याय प्रक्रिया के साथ खिलवाड़ और पद के दुरुपयोग का मामला पुख्ता होते ही कमिश्नर ने उन्हें निलंबित (Suspend) कर दिया है।

Chhattisgarh