टोल प्लाजा में फास्टैग स्कैन करते ही वाहनों के बीमा, पॉल्यूशन सर्टिफिकेट, फिटनेस की हो रही है जांच

टोल प्लाजा में फास्टैग स्कैन करते ही वाहनों के बीमा, पॉल्यूशन सर्टिफिकेट, फिटनेस की हो रही है जांच

अब वाहन के दस्तावेज जैसे कि इंश्योरेंस, पॉल्यूशन सर्टिफिकेट, रजिस्ट्रेशन या ड्राइविंग लाइसेंस में कोई भी कमी पाई जाती है तो टोल प्लाजा से निकलते ही चालान कट रहा है। सरकार ने हाईटेक आटोमेटेड सिस्टम लागू किया है, जो फास्टैग स्कैन करते ही वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर से जुड़े दस्तावेजों को डिजिटली चेक करता है।

बताया जा रहा है कि, केन्द्र सरकार ने वाहनों के बीमा, पॉल्यूशन सर्टिफिकेट (पीयूसी) एवं फिटनेस की अवधि समाप्त होने की जांच करने के लिए टोल प्लाजा पर ही ई-डिटेक्शन सिस्टम लगाने का कार्य शुरू किया है। पहले चरण में हाईवे के टोल प्लाजा पर ई-डिटेक्शन सिस्टम लगाया गया है। इसके बाद स्टेट हाईवे के टोल प्लाजा पर इस सिस्टम लगाने का कार्य शुरू किया गया है। इस तंत्र को सीधे परिवहन विभाग के सर्वर से जोड़ दिया गया है। अब राजमार्ग पर तो वाहन को कोई नहीं रोकेगा लेकिन गाड़ी का बीमा खत्म है, पीयूसी नहीं है या फिटनेस फेल है तो टोल से गुजरते ही वाहन का चालान अपने आप कटेगा और मोबाइल पर संदेश आ रहा है। इसकी जानकारी परिवहन विभाग रायपुर के सहायक आयुक्त सीएल देवांगन ने दी है।

Chhattisgarh