रायपुर जिसमे मातृशक्ति सम्मान और प्रेरक व्याख्यान के साथ, कई प्रतिष्ठित महिलाओं ने मंच साझा किया कार्यक्रम में नीता डूमरे, जो अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी हैं शामिल हुई. ….समारोह में मातृशक्ति के योगदान, बालिका शिक्षा, समाज में महिलाओं की बढ़ती भूमिका और सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई.


कार्यक्रम का अध्यक्षीय सम्मान निभाया श्रीमती नीता डूमरे, जो अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी हैं।
वहीं मुख्य वक्ता रहीं श्रीमती सुनीता पांडेय, जो अखिल भारतीय संयोजिका–बालिका शिक्षा एवं नपसक्षमता संगम कार्यक्रम से जुड़ी हैं। समारोह में मातृशक्ति के योगदान, बालिका शिक्षा, समाज में महिलाओं की बढ़ती भूमिका और सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
कार्यक्रम की मुख्य संयोजक थीं श्रीमती डॉ. शैला शर्मा, जबकि सह-संयोजन की ज़िम्मेदारी संभाली श्रीमती दीक्षा अग्रवाल ने। इस अवसर पर श्रीमती प्रियदर्शिनी दिव्य, डॉ. मंजरी बक्शी, श्रीमती वर्षा मिश्रा, श्रीमती सुमन मुठा, सुश्री अंजना वर्मा और सुश्री अनु कंवर समेत कई महिलाएँ शामिल हुईं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएँ एवम् आमंत्रित अतिथि मे संजय जोशी जी भी शामिल हुए। आयोजकों ने इसे महिलाओं के सम्मान और उनके सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
महिला शक्ति को समर्पित यह आयोजन ना सिर्फ प्रेरणादायक रहा, बल्कि समाज में महिलाओं की बढ़ती भूमिका और नेतृत्व की शक्ति का भी संदेश देता है।

