रायपुर अवधपुरी मैदान, श्रीनगर रोड, गुढियारी में चल रही श्री हनुमंत कथा के तीसरे दिन बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पूज्य पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सान्निध्य में कई परिवारों ने धर्म परिवर्तन कर घर वापसी की।

मुर्रा भट्टी निवासी सलाम ने मंच से सनातन धर्म अपनाने की घोषणा करते हुए कहा कि वे पहले भी पूजा-पाठ करते थे, किंतु परिवारिक दबाव के कारण ऐसा नहीं कर पाते थे। पूज्य पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने उन्हें गंगाजल पिलाकर और तिलक लगाकर “राजवीर” नाम दिया तथा एफिडेविट बनाकर प्रशासन को देने का निर्देश दिया।
इसी प्रकार ओडिया समाज की बिन्दु बाई और श्रीमती निर्मला ने भी अपने परिवार सहित ईसाई धर्म छोड़कर पुनः हिंदू धर्म अपनाया। पं. शास्त्री ने उनसे पूछा कि क्या यह निर्णय स्वेच्छा से लिया गया है, जिस पर उन्होंने सहमति दी। सभी का गंगाजल से स्वागत किया गया और हनुमान जी की तस्वीर भेंट स्वरूप प्रदान की गई।

