“वार्ड पार्षद के निर्देश पर मोवा में आवारा कुत्तों की धरपकड़, लोगों ने राहत की सांस”ली

“वार्ड पार्षद के निर्देश पर मोवा में आवारा कुत्तों की धरपकड़, लोगों ने राहत की सांस”ली

मोवा क्षेत्र में आवारा कुत्तों के आतंक से मासूम बच्चों को काटने की घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ था।

इस गंभीर स्थिति को देखते हुए वार्ड पार्षद के निर्देश पर डॉग कैचर की टीम सक्रिय हुई। टीम ने वार्ड नंबर 11 के विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाकर आवारा कुत्तों को पकड़ने की कार्रवाई की। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि भविष्य में कोई भी मासूम बच्चा या स्थानीय नागरिक इन कुत्तों के हमले का शिकार न बने। पार्षद की तत्परता और नगर निगम की कार्रवाई से लोगों ने राहत की सांस ली और क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बना।

Chhattisgarh