वार्ड 11 में आवारा कुत्तों के हमले से मासूम घायल, पार्षद मोहन साहू ने दिलाया इलाज व कार्रवाई का आश्वासन”

वार्ड 11 में आवारा कुत्तों के हमले से मासूम घायल, पार्षद मोहन साहू ने दिलाया इलाज व कार्रवाई का आश्वासन”

वार्ड क्रमांक 11 में एक दुखद घटना सामने आई, जहाँ आवारा कुत्तों के हमले से एक छोटे बच्चे को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इस सूचना के मिलते ही क्षेत्र के पार्षद श्री मोहन साहू तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्चे का हालचाल जाना। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि बच्चे को हर संभव इलाज और सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

पार्षद ने तुरंत संबंधित अधिकारियों से बात कर बच्चे के उचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे आवारा कुत्तों के आतंक को लेकर चिंता व्यक्त की और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि इस समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों और क्षेत्र के नागरिक सुरक्षित महसूस कर सकें।

Chhattisgarh