सुनील घनवट मीडिया से हुए रूबरू पूरे मामले की SP से की शिकायत पिछले कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ सरकार के केबिनेट मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ प्रधानमंत्री को लिखे एक शिकायती पत्र सोशल मीडिया में वायरल हो रहा

यह पत्र आरएसएस महाराष्ट्र प्रदेश के प्रांत संचालक सुनील घनवट के नाम से लिखा गया है,,जबकि आज खुद रायपुर में मीडिया के समक्ष सुनील घनवट आए,,, उन्होंने बताया कि वह महाराष्ट्र RSS के प्रांत संघ चालक नहीं है और न ही RSS के पदाधिकारी,, बल्कि उनका नाम RSS महाराष्ट्र के फर्जी लेटरपैड से जोड़ा गया और मंत्री राम विचार नेताम के खिलाफ प्रधानमंत्री को शिकायत पत्र भेजा गया,, उन्होंने कहा कि पूरे मामले की शिकायत महाराष्ट्र की पुणे पुलिस और रायपुर के एसपी को दी गई है,,ऐसे गलत काम करने वालों के खिलाफ हमें उम्मीद है जल्द कार्रवाई होगी

