बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी इलाके में देर रात अचानक लगी आग ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। जोंधरा चौक के पास आरा मिल के पीछे स्थित एक बंद पड़े मकान से उठी आग की लपटें देखते ही देखते बेकाबू हो गईं।

हादसे के दौरान राहत की बात यह रही कि सभी लोग समय रहते अपने घरों से बाहर निकल आए, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। हालांकि कई परिवारों का लाखों का घरेलू सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया।
प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। बंद मकान में शुरू हुई आग ने आसपास के घरों को अपनी चपेट में लेकर लाखों का नुकसान पहुंचाया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

