दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां अवैध संबंधों के चलते एक महिला ने पुलिस आरक्षक के परिवार को तबाह कर दिया। इस हमले में आरक्षक की पत्नी और उनके 9 साल के मासूम बेटे की मौत हो गई है, वहीं ऐ बच्ची की हालत गंभीर है। यह पूरा मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, बीजापुर में पदस्थ STF आरक्षक ललितेश यादव इन दिनों 15 दिन की छुट्टी पर दुर्ग स्थित अपने घर आए हुए थे। शनिवार सुबह करीब 8 बजे ललितेश रेलवे स्टेशन पर टिकट रिजर्वेशन कराने गए थे। घर पर उनकी पत्नी रीना यादव, 9 साल का बेटा और दो बेटियां मौजूद थीं। इसी बीच सरोजनी भारद्वाज चाकू लेकर घर में दाखिल घुसी और परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया।
महिला ने सो रहे 9 साल के बच्चे पर से चाकू से वार कर दिया। जब मां रीना अपने बच्चों को बचाने के लिए सामने आईं, तो सरोजनी ने उन पर भी ताबड़तोड़ हमला कर दिया। लहूलुहान हालत में भी मां ने अपनी बेटियों को बचाने के लिए आरोपी महिला के पैर पकड़ लिए और बेटियों को वहां से भागने को कहा। बेटी जान बचाकर घर से बाहर भागी और पड़ोसियों को शोर मचाकर जानकारी दी।
दूसरी बेटी ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया, जिससे उसकी जान बच गई। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने आरोपी महिला को रंगे हाथों पकड़ लिया और उसके हाथ से खून से सना चाकू छीन लिया। हमले में घायल पत्नी और बेटे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी महिला सरोजनी को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस की शुरुआती जांच में इस हत्याकांड के पीछे अवैध संबंधों की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि, आरोपी सरोजनी भारद्वाज शुक्रवार दोपहर को भी ललितेश के घर आई थी, तब ललितेश ने उसे समझा-बुझाकर वापस भेज दिया था। आरोपी महिला दुर्ग में किराए का मकान लेकर रह रही थी। उसे पता था कि, ललितेश सुबह घर पर नहीं होगा, इसी का फायदा उठाकर उसने हमला किया

