20 से अधिक नकाबपोशों का परिवार पर हमला, महिलाओं सहित कई घायल,

20 से अधिक नकाबपोशों का परिवार पर हमला, महिलाओं सहित कई घायल,

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 20 से अधिक नकाबपोश बदमाशों ने एक ही परिवार पर अचानक हमला कर दिया। पुरानी रंजिश की वजह से की गई इस सुनियोजित वारदात ने पूरे मोहल्ले में खौफ का माहौल बना दिया है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो चुकी है और पुलिस जांच में जुट गई है।

हमले में पुरुषों के साथ महिलाओं को भी बेरहमी से पीटा गया। घर में चीख-पुकार मच गई, लेकिन हमलावरों की क्रूरता कम नहीं हुई। विरोध करने पर वे और ज्यादा उग्र हो गए और लगातार मारपीट करते रहे।

हमले की पूरी घटना मोहल्ले में लगे कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में हमलावरों की संख्या, उनकी हरकतें और हमला करने का तरीका साफ दिखाई दे रहा है। सरकंडा पुलिस स्टेशन ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर जल्द ही मुख्य आरोपियों को पकड़ा जाएगा

Chhattisgarh