छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर लगातार तेज होता जा रहा है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बीते 24 घंटों में मौसम में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया, लेकिन आने वाले दो दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अधिकतम तापमान अगले 48 घंटों में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जिससे गर्मी का असर और अधिक तेज हो जाएगा।
राज्य में सबसे अधिक तापमान दुर्ग में दर्ज किया गया, जहां पारा 43.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 20.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
राजधानी रायपुर में आज मौसम मुख्यत साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान: 43°C के आसपास, न्यूनतम तापमान: 29°C के करीब तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को दिनभर गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

