महंत का अक्रामक रूप : कहा- विधानसभा में लाठी लेकर जाएंगे,

महंत का अक्रामक रूप : कहा- विधानसभा में लाठी लेकर जाएंगे,

रायपुर. छत्तीसगढ़ में सियासी पारा गर्म है. मानसून सत्र से पहले राजनैतिक दलों की तैयारियाां तेज हो गई है. विपक्ष इस बार लाठी लेकर विधानसभा जाने की तैयारी में है. अपनी सरलता के लिए परिचित नेता प्रतिपक्ष जिनकी सौम्यता की तारीफ सत्ता दल के मंत्री भी करते हैं. उनके ही एक बयान ने प्रदेश में बवाल मचा दिया है. बयान ऐसा है कि उसी सत्ता दल के नेता जो सुबह चरणदास महंत के सौम्यता की तारीफ कर रहे थे, अब महंत पर हमलावर हैं.

दरअसल कांग्रेस विधायकों की बैठक के बाद विधानसभा सत्र की तैयारियों पर मीडिया को जवाब देते हुए महंत ने ये जवाब दिया कि इस बार सभी विधानसभा में लाठी लेकर जाएंगे. इसी बयान से एक बार फिर महंत विवादों से घिर गए हैं. उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने इस बयान की निंदा की है. साथ ही विधायक सुशांत शुक्ला ने इस बयान को लोकतंत्र की हत्या के समान बताया है. उन्होंने कहा है कि जैसे संस्कार होंगे वैसी ही कर्म की भाषा होगी, लेकिन ऐसा पहली बार नहीं है कि महंत ने ऐसा कोई बयान दिया हो.

लोकसभा चुनाव 2024 में राजनांदगांव की एक रैली को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष महंत ने पीएम मोदी का सर फोड़ने की बात कही थी. इसके बाद उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा था. उन पर FIR दर्ज हुई .बाद में उन्होंने अपने बयान को लेकर खेद भी व्यक्त किया था. एक बार फिर मानसून सत्र से पहले महंत ने विधानसभा को लेकर ये विवादित बयान दिया है. इस बयान का अर्थ क्या हो सकता है ये कहा नहीं जा सकता, शायद इसका जवाब बताने वाले भी महंत ही हो सकते हैं.

नेताप्रतिपक्ष के ऐसे बयानों का न सिर्फ सत्ता पक्ष विरोध जताती है बल्कि अपने ही पार्टी में उनको नेताओं की नाराजगी का सामना करना पड़ता है. समय-समय पर चरणदास महंत ने ऐसे कई बयान दिए हैं, लेकिन इसी बीच जब सरकार के खिलाफ मुखर आवाज बनकर सामने विरोध करने की बारी आती है तो महंत पीछे रह जाते हैं, जिसकी नाराजगी कल कांग्रेस बैठक में भी देखने को मिली थी. इसके ठीक बाद नेता प्रतिपक्ष ने ऐसा बयान दिया कि वो फिर से विवादों के घेरे में आ गए हैं.

Chhattisgarh