पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज रायपुर, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत बिलासपुर, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन में शामिल हुये

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज रायपुर, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत बिलासपुर, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन में शामिल हुये

आवारा मवेशियों को सरकारी कार्यालयों में छोड़ा गया*रायपुर कांग्रेस ने प्रदेश में आवारा पशुओं की समस्या की तरफ राज्य सरकार का ध्यान आकृष्ट करने गौ सत्याग्रह किया। आज प्रदेश के सभी जिलों और ब्लाकों में कांग्रेसजनों ने आवारा पशुओं को हंकाल कर सरकारी कार्यालयों में छोड़ा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज* ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आने के बाद से प्रदेश में गौवंश बदहाल है। पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार के द्वारा संचालित गोधन न्याय योजना को बंद करके गौवंशी पशुओं को सड़क पर बेमौत मरने छोड़ दिया है। एक तरफ जहां किसान खुली चराई से परेशान हैं, वही सड़कों में दुर्घटनाएं बढ़ गई है। भाजपा की सरकार में गाय, भैंस के साथ जनता भी सड़कों पर बेमौत मरने मजबूर हैं। प्रदेश भर में हो रही गायों की मौत तथा खुले मवेशियो के कारण सड़को में हो रही दुर्घटनाये आवारा मवेशियो से खेतो की चराई पूरे प्रदेश में एक बड़ी समस्या बन कर उभरी है। इस विकराल समस्या के तरफ कांग्रेस पार्टी ने हमारे नेताओं ने मीडिया ने भी सरकार का ध्यान अनेको बार आप आकृष्ट किया हैं,

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल* ने अपने विधानसभा क्षेत्र पाटन में गौ-सत्याग्रह में शामिल हुये। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने पूरे प्रदेश में 10 हजार से अधिक गोठान बनाकर गायों को गांव में एक जगह रोकने तथा चारा पानी की व्यवस्था किया था। हमारी सरकार ने रोका छेका कार्यक्रम चला कर चराई की समस्या का भी समाधान खोजा था। दुर्भाग्यजनक है कि बिना ठोस समाधान के भाजपा सरकार ने गोठानों को बंद कर दिया। रोका छेका बंद कर दिया, जिससे गाय सड़क पर मर रही है। पशुओं के सड़क पर आने से दुर्घटना हो रही। किसान भी परेशान है। सरकार लापरवाह बनी है। आज स्थिति ये है

Chhattisgarh