भारत की आन-बान-शान है तिरंगा, देशवासियों की जान है तिरंगा”

भारत की आन-बान-शान है तिरंगा, देशवासियों की जान है तिरंगा”

आज राजनांदगांव में “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी के साथ ‘विशाल तिरंगा रैली’ में सम्मिलित हुआ। इस दौरान पूरा राजनांदगांव शहर तिरंगामय हो गया और भारत माता की जयकारे से गूँज उठा।

140 करोड़ भारतवासियों के दिल में माँ भारती के प्रति असीम प्यार है। जिसकी झलक आज राजनांदगांव में देखने को मिली। लोग अपने-अपने घरों में तिरंगा लगाकर यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। मैं सभी के प्रति सहृदय आभार व्यक्त करता हूँ।रैली में राजनांदगांव सांसद श्री संतोष पांडेय जी, आरंग विधायक खुशवंत साहेब जी सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं शहरवासी मौजूद रहे।

Chhattisgarh