सरकार महतारी वंदन में महिलाओं को धोखा दे रही है  कांग्रेस लोकसभा चुनाव के बाद सभी महिलाओं के खातों में पैसा नही आ रहा

सरकार महतारी वंदन में महिलाओं को धोखा दे रही है कांग्रेस लोकसभा चुनाव के बाद सभी महिलाओं के खातों में पैसा नही आ रहा

रायपुर लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा सरकार सभी महिलाओं को महतारी वंदन की राशि नही दे रही है प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जुलाई माह में सभी पात्र महिलाओं को राशि नही मिली है। रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, सरगुजा, बस्तर सभी जगह से राशि नही मिलने की शिकायते आ रही है। लोकसभा चुनाव में वोट लेने के बाद बड़ी संख्या में महिलाओं को अपात्र बता कर उनका नाम लाभार्थी की सूची से हटाने का सरकार षड़यंत्र कर रही है। सरकार बताये कि चार किश्त जिनके खाते में गया था वे अब पांचवी किश्त में अपात्र कैसे हो जायेगी? यदि अपात्र थी तो तीन, चार माह का पैसा क्यों दिया गया? सरकार बताये महतारी वंदन योजना की चौथी और पांचवी किश्त कितने महिलाओं के खाते में डाला गया? कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि जिन महिलाओं के खाते में चौथी और पांचवी किश्त डाली गयी है उनका नाम सार्वजनिक करें।

Chhattisgarh